फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five members of interstate thug-robber gang arrested

अंतरराज्यीय ठग-लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five members of interstate thug-robber gang arrested
मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये ठगी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अंतरराज्यीय ठग-लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मार्निंग वाक पर जाने वाले बुजुर्गों को ठगने व लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को एटूजेड टी प्वांइट से पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से चुराए माल को बेच कर वसूल किए 79,800 रुपये, एक कार व स्कूटी बरामद की है। इस गिरोह ने उत्तराखंड, दिल्ली, लखनऊ में भी घटनाएं की हैं।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने जानकारी दी, कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने इकराम पुत्र असगर निवासी चमड़ा पेठ जाकिर कालोनी मेरठ, बब्बू उर्फ बाबू मलिक पुत्र इकराम मलिक व साजिद पुत्र सलीम निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ तथा तुषार पुत्र मारुति निवासी गगौती, जिला सतारा महाराष्ट्र व वैभव उर्फ सुभाष पुत्र पोपल निवासी करसुंडी जिला सांगली महाराष्ट्र, हाल निवासी कैलाश डेयरी, नौचंदी मेरठ को गिरफ्तार किया है। यह सभी लुटेरे व शातिर ठग हैं। इन शातिरों ने मुजफ्फरनगर की नई मंडी में पांच दिसंबर को बुजुर्ग आलोक मित्तल की चेन लूटी थी। इसके अलावा मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र व लखनऊ में विभूतिखंड क्षेत्र में लूट की थी। लूटे माल को बेच कर मिले 79,800 रुपये, एक कार, एक स्कूटी व पांच राडो कंपनी की नकली घड़ी बरामद हुई हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ऐसे करते थे घटना
यह गिरोह मार्निंग वाक पर निकले बुजुर्गों को निशाना बनाता था। राम राम कर लोगों को रोकते थे। उन्हें झांसे में लेकर दो लाख कीमत की राडो कंपनी की नकली घड़ी देते थे। नाप लेने के बहाने अंगूठी उतरवा लेते थे। जो प्यार से देता तो सही, अन्यथा धमका कर लूटपाट करते थे। बताया कि यह गिरोह अपने पास एक स्कूटी व कार रखता था। स्कूटी सवार दो बदमाश घटना करते थे। तीसरा बदमाश कार लेकर कुछ दूरी पर खड़ा रहता था। कार में माल छिपा देते थे। गिरोह ने लखनऊ, बरेली, आगरा, अलीगढ़, हरिद्वार, दिल्ली, नोएडा, मेेरठ, एनसीआर में कई घटनाएं की हैं। गिरोह के सदस्य तुषार व वैभव सोने के जेवर को गलाई का काम करते थे। दोनों ही महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed