फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five die from Corona, 702 new infected found

कोरोना से पांच की मौत, 702 संक्रमित मिले

Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five die from Corona, 702 new infected found
कोरोना से पांच की मौत, 702 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को अभी तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। कोरोना पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई, वहीं 702 नए संक्रमित मिले हैं। इससे ज्यादा मरीज आज तक नहीं मिले हैं। शहर के बाद अब देहात में कोरोना अपना असर दिखा रहा है। शुक्रवार को शहर में जहां 284 मरीज मिले, वहीं देहात में मरीजों की संख्या 418 रही। जिले में मरीजों की मौत का आंकड़ा भी 150 हो गया है। अभी तक केस 14315 हो गए है। शुक्रवार को 263 मरीज ठीक भी हुए, फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3919 हो गई।
कार्यवाहक सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के कोविड वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। शहर की 41 साल की महिला, गऊशाला नदी रोड निवासी 70 साल की वृद्धा की मृत्यु हुई है। इनके अलावा पीनना निवासी ग्रामीण शहर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और गांधी कॉलोनी व्यक्ति को भी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर तीनों की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को जांच में 702 नए संक्रमित मिले। इनमें से अधिकांश लोग बीमार के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। शहर में 284 मरीज मिले हैं, जबकि देहात में 418 लोग पॉजिटिव आए हैं। शहर से लगे देहात में 96 मरीज, बघरा ब्लॉक में 13, बुढ़ाना ब्लॉक क्षेत्र में 23, चरथावल में 40, जानसठ में 64, खतौली में 99, मोरना में 37, पुरकाजी में 32 तथा शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र में 14 मरीज मिले हैं। गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी संक्रमित हुए
सीएम योगी ने फोन पर हाल जाना
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्यमंत्री कपिलदेव की बेटी और बेटा पहले से ही संक्रमित हैं जो घर पर ही आइसोलेट हैं। मंत्री के स्टाफ के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए थे। जांच रिपोर्ट आने पर राज्यमंत्री घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देकर संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है। उधर, शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल से फोन कर उनका हाल जाना और जनपद में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed