{"_id":"600dbe968ebc3e2e680936fe","slug":"five-cut-cars-found-in-raid-on-warehouse-muzaffarnagar-news-mrt522154955","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर छापे में पांच कटी कार मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर छापे में पांच कटी कार मिलीं
विज्ञापन
बुढ़ाना में गोदाम से मिली चोरी की कार व अन्य उपकरणों के साथ अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा से आए वाहन चोरी निरोधक दस्ते के साथ भैसाना चीनी मिल के पास एक गोदाम पर छापा मारा और पांच कार, काटी गई कारों का सामान व विभिन्न उपकरण बरामद किए। हालांकि गोदाम का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल ने शनिवार को शाहदरा से आए वाहन चोरी निरोधक दस्ते के साथ बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर बजाज चीनी मिल भैसाना के पास एक गोदाम में छापा मारा। पुलिस ने गोदाम से दो वैगन आर, एक सेंट्रो, एक मारुति 800 व एक ईको कार बरामद की। गोदाम से पुलिस ने होंडा स्कूटर व मारुति कार का ईंजन, कार के दरवाजे, सीएनजी किट, कारों के शीशे, स्टेयरिंग, रेडिएटर, एसी, गाड़ी खोलने व बंद करने के उपकरण के अलावा गाड़ी के ईंजन व चेसिस पर नंबर गोदने की डाई बरामद की। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में गाड़ियों के पुर्जें बरामद किए।
रविवार को पत्रकार वार्ता में सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल ने बताया कि चोरी की कार व अन्य सामान से भरा गोदाम कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी मौ. साजिद पुत्र नजीर का है। गोदाम का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि मौके से मिली कार हापुड़ जनपद के किठौर थाने तथा उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंड़ी थाना क्षेत्र से चुराई गई है। छापे के दौरान बुढ़ाना पुलिस के साथ शाहदरा से आए वाहन चोरी निरोधक दस्ते के उप-निरीक्षक प्रवेश कुमार, मेवाराम, सुनील, अमित, प्रमोद व सौरभ आदि भी मौजूद रहे।