{"_id":"60b293a28ebc3e00c759d689","slug":"five-children-scorched-due-to-acid-fall-in-harinagar-muzaffarnagar-news-mrt540439025","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिनगर में तेजाब गिरने से पांच बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिनगर में तेजाब गिरने से पांच बच्चे
विज्ञापन
हरिनगर में तेजाब गिरने से पांच बच्चे झुलसे
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरिनगर में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के बीच अचानक केन से गिरे तेजाब की चपेट में आकर पांच बच्चे झुलस गए। पांचों बच्चों का पीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जाबिर पुराने बर्तनों को साफ करने का काम करता है। इसके चलते उसके घर में बर्तन साफ करने का तेजाब भी हर समय रखा रहता है। शनिवार सुबह जाबिर का पत्नी बक्सरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बक्सरी ने घर में रखी तेजाब की केन उठाकर अपने ऊपर डालने का प्रयास किया। यह देख घर में मौजूद बक्सरी की जेठानी फरजाना ने उसके हाथ से केन छीनने का प्रयास किया। इसी छीनाझपटी में केन से तेजाब निकलकर पास ही खड़े फरजाना के पांच बच्चों पर जा गिरा, जिससे पांचों बच्चे सायबा (20), गुलफ़्शां (18), आरिफ (16), आयशा (5) और आकिल (2) झुलस गए। पांचों बच्चों की चीखपुकार सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। वे झगड़ा भूलकर सभी बच्चों को तत्काल पीएचसी ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाबिर को हिरासत में ले लिया। इस पर सभी परिजन थाने पहुंचे और पारिवारिक विवाद बताते हुए किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए जाबिर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर देशराज सिंह का कहना था कि बच्चों पर गिरे तेजाब की तीव्रता काफी कम थी, जिसके चलते बच्चे मामूली रूप से ही झुलसे हैं। परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।