फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five BDC members decided to be elected unopposed

बीडीसी के पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five BDC members decided to be elected unopposed
देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के अंतिम दिन बुधवार को बीडीसी के पांच सदस्यों का निर्विरोध चुने तय हो गया है। वहीं, चुनाव चिह्न लेने के लिए सुबह से ही ब्लॉक कार्यालय पर दावेदारों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों की भीड़ जमा रही। इस दौरान मनपसंद चुनाव चिह्न न मिलने पर कई प्रत्याशी अधिकारियों से जिरह करते नजर आए। जिन्हें मनपसंद चुनाव चिह्न आवंटित हो गया वे समर्थकों के साथ खुशी-खुशी ब्लॉक कार्यालय से बाहर निकल गए। उन्होंने चुनाव सामग्री की भी खरीदारी की। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बीडीसी के पांच सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं, मंगलवार देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच में बीडीसी के सभी 443 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान पद को घलौली गांव से एक तथा अबेहटा शेखां से दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए थे। अंबेहटा शेखां में एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्रों के दो सेट भरे थे, जिसमें से एक निरस्त किया गया। उधर, बीडीसी चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर बनाए गए हैं। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर ने बताया कि बीडीसी के पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एआरओ के पास से लिस्ट आने के बाद ही नामों की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed