फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five arrested including two bike thieves

दो बाइक चोर सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including two bike thieves
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो बाइक चोर, दो मोबाइल चोर और एक सरिया चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार चोरी की बाइक और सरिया बरामद किया है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने थाना सिविल लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि फलावदा निवासी सनोज, नारंगपुर किला परीक्षितगढ़ निवासी नितिन को हथियार और चार चोरी की बाइकों के साथ शुक्रवार रात कच्ची सड़क से पकड़ा हैं। एक बाइक पर आते समय दोनों को पकड़ा गया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर तीन बाइक बरामद की गई। बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट डाले हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार अलसुबह खादरवाला निवासी नईम को चाकू व साहिब को तमंचे के साथ पकड़ा। दोनों के पास से एक बाइक, एक महिला का आधार कार्ड व सौ रुपये का फटा नोट बरामद किया। दोनों ने 28 अप्रैल को शाम विकास भवन के सामने एक महिला का मोबाइल लूटा था। सौ रुपये का फटा नोट मोबाइल के कवर में रखा मिला था। बरामद बाइक उनके दोस्त अमित की है। वह बाइक मांग कर लाए थे। मोबाइल एक राहगीर को बेच दिया था। शाहपुर के गांव सांझक निवासी राशिद को गिरफ्तार किया हैै। सीओ ने बताया कि आरोपी राशिद व उसके एक साथी ने 11 टन सरिया सहित ट्रक लूट लिया था। आठ टन सरिया व ट्रक बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा था। राशिद फरार था। उसे गिरफ्तार कर सवा तीन टन सरिया बरामद कर उसका चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed