फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cockroach Found in Mid-Day Meal Tahri at Charthawal School, Students Protest

Muzaffarnagar: पहले कीड़ा, अब मिड-डे मील में काॅकरोच...; कैसे खा लें खाना, छात्रों में आक्रोश

Thu, 21 Aug 2025 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 02:35 AM IST
सार

चरथावल के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मिड डे मील की ताहरी में कॉकरोच निकलने से छात्रों ने हंगामा कर दिया। प्रबंध कमेटी ने नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
Cockroach Found in Mid-Day Meal Tahri at Charthawal School, Students Protest

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल में दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में वितरित किए गए मिड डे मील में कॉकरोच निकलने से विद्यार्थियों में आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में बुलाई गई प्रबंध कमेटी की बैठक में नाराजगी जताई गई। कार्यदाई कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस को शिकायत की गई है।

विज्ञापन


काॅलेज में कक्षा छह से आठ तक के 200 विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन बांटा जाता है। बुधवार को भोजन में ताहरी वितरित की गई थी। इस दौरान छात्रों को पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच नजर आया। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा किया और भोजन करने से मना कर दिया।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुभाष सिंह पुंडीर ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत चरथावल बीईओ कार्यालय में भेजी। प्रधानाचार्य ने बताया प्रबंध कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने बताया कि एनजीओ भोजन वितरण करता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन यह विद्यालय आता है। वह 22 अगस्त तक छुट्टी पर हैं। यदि इस संबंध में ऑफिस में कोई शिकायत होगी तो जांच कराकर दोषी कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जन हित हितकारी सेवा समिति के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया उनका एनजीओ का 13 विद्यालयों में भोजन परोसा जाता है। कहीं कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने मिड डे मील में पूरी शुद्धता से वितरण कराने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed