फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First they listened to the Chief Minister, then the teachers got respect

Muzaffarnagar News: पहले सुनी मुख्यमंत्री की बात, फिर मिला शिक्षकों को सम्मान

Tue, 27 May 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
First they listened to the Chief Minister, then the teachers got respect
कार्यक्रम में करीब 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, समर कैंप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षामित्रों, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और टैबलेट का बेहतर संचालन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। करीब 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक मिथलेश पाल, एमएलसी वंदना वर्मा, डीएम उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके साथ ही समग्र शिक्षा के समस्त जिला समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, प्रत्येक विकास खंड से 20-20 शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निपुण विद्यालयों, आईसीटी लैब वाले विद्यालयों, समर कैंप संचालन वाले विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं यह संकल्प लें कि आने वाले शैक्षिक सत्र में सभी मिलजुल कर बेहतर कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन संजय वर्मा, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बच्चे अपने गुरु को कभी नहीं भूलते : तोमर
प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शिक्षक के पेशे को सबसे सम्मानजनक बताते हुए कहा कि कोई भी बच्चा अपने गुरु को कभी नहीं भूलता। पढ़-लिखने के बाद जब वह बड़े पद पर आसीन हो जाता है तो भी गुरु का सम्मान करना नहीं भूलता। इसलिए सभी इस जिम्मेदारी का समझदारी के साथ निर्वहन करें। सभी शिक्षक सरकार की ओर से संचालित हो रही योजनाओं और कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed