{"_id":"6aa8538a887f9959810182ba","slug":"jeev-daya-foundation-started-the-campaign-from-police-line-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-180589-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीव दया फाउंडेशन ने पुलिस लाइन से शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीव दया फाउंडेशन ने पुलिस लाइन से शुरू किया अभियान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पालिका के तत्वावधान में जीव दया फाउंडेशन की ओर से सोमवार सुबह 6:30 बजे से पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। कुत्तों को पकड़कर नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल यानी एबीसी सेंटर पर ले जाया गया। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
पालिका की ओर से जीव दया फाउंडेशन के नाम 32 लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया है। फाउंडेशन दो हजार कुत्तों की नसबंदी कराएगा। प्रत्येक कुत्ते की नसबंदी पर 1650 रुपये का खर्च आएगा। नसबंदी के साथ ही आवारा कुत्तों का टीकाकरण भी किया जाएगा। कुत्तों को पकड़ने के लिए दो डॉग स्क्वायड वाहन लगाए गए हैं।
-नसबंदी के लिए पहले दिन पकड़े 20 आवारा कुत्ते
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी ने बताया कि पुलिस लाइन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की शुरुआत हो गई। पहले दिन फाउंडेशन की ओर से 20 कुत्तों को पकड़ा गया। नसबंदी के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका का उद्देश्य कुत्तों को समाप्त करना नहीं, बल्कि उनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
जीव दया फाउंडेशन के निदेशक डॉ. देवेश बालियान ने बताया कि धीरे-धीरे पूरे शहर में अभियान चलेगा। प्रयास है कि अभियान में डॉग लवर बाधा न बनें। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि पुलिस लाइन में भी प्रात: 6:30 बजे से ही अभियान की शुरुआत कर दी गई थी। सुबह सवेरे आवारा कुत्तों को पकड़ने का उद्देश्य यही है कि उस समय आम लोगों का सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन कम रहता है।