{"_id":"66cf5ac7d4071057f4058d2f","slug":"first-the-family-members-were-thrown-out-of-room-then-the-doctor-teased-the-girl-on-the-pretext-of-checkup-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : सनसनीखेज आरोप... पहले घरवालों को कमरे से निकाला, फिर डॉक्टर ने चेकअप के बहाने किशोरी को छेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : सनसनीखेज आरोप... पहले घरवालों को कमरे से निकाला, फिर डॉक्टर ने चेकअप के बहाने किशोरी को छेड़ा
Wed, 28 Aug 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:44 PM IST
सार
एक डॉक्टर पर मरीज के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के भोपा रोड पर स्थित अस्पताल के संचालक चिकित्सक पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि चेकअप के बहाने छेड़खानी की गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी को पित्त की थैली में पथरी की परेशानी थी। परिजनों ने उसे भोपा रोड स्थित डा. विकास पंवार के यहां ऑपरेशन के लिए 17 जुलाई को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद किशोरी को डॉक्टर ने कमरे में शिफ्ट कर दिया था। कमरे में वह अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि डॉक्टर ने चेकअप के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान कमरे में मौजूद परिजनों को कमरे से बाहर निकाल दिया गया। युवती चिल्लाई तो परिजनों को पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि जांच के नाम पर मामला दबाए रखा गया। इस मामले में अब पीड़िता की मां की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।