{"_id":"6a134fd22edb431713039d33","slug":"first-she-built-a-home-then-the-bride-shattered-the-dreams-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172011-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पहले घर बसाया...फिर दुल्हन ने उजाड़ दिए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पहले घर बसाया...फिर दुल्हन ने उजाड़ दिए सपने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार थाना पुलिस ने शादी के तीन दिन बाद ससुराल से जेवर लेकर भाग जाने वाली बिजनौर के नजीबाबाद निवासी दुल्हन सोनाक्षी, उसकी मौसी कामिनी और बिचौलिया बुआ आशा को गिरफ्तार कर लिया है। जेवर भी बरामद किए हैं। दूसरे बिचौलिया को पुलिस तलाश रही है। 10 मई को हरिद्वार में रामपुर गांव के ऋषभ से शादी की और 13 मई को दुल्हन घर से गायब हो गई थी।
सीओ सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि बिजनौर के नजीबाबाद के दुर्गा विहार निवासी सोनाक्षी, उसकी मौसी और बुआ को बागोवाली सिसौना रजबहे वाले रास्ते से खटीमा मार्ग के पुल के पास गिरफ्तार किया। उनसे जेवर भी बरामद किए। गिरोह किसी दूसरे युवक के साथ शादी करने और बिचौलिये रविंद्र से मिलने के लिए आए थे। इसी बीच पकड़ लिए गए गया।
-- --
ऐसा बना गिरोह...पश्चिम में करते हैं ठगी
गिरोह में दुल्हन बनने सोनाक्षी के पिता वेदपाल और मां की मौत हो चुकी है। वह अपनी मौसी कामिनी के साथ आशा के घर नजीबाबाद में रहते हैं। आरोपी दुल्हन ने आशा को अपनी बुआ बनाया हुआ है। आशा और घुमावटी निवासी रविंद्र आपस में परिचित हैं। यह दोनों शादी कराने का काम करते हैं। उन्होंने भोपा, बागपत, मेरठ व अन्य स्थानों पर पूर्व में शादी कराई है। दुल्हन शादी के दो-चार दिन बाद जेवर लेकर भाग जाती है। मांगेराम के घर भी ऐसा ही किया गया था। रविंद्र की तलाश की जा रही है। आरोपी दुल्हन कक्षा आठ व उसकी मौसी कक्षा सात तक पढ़ी शिक्षित हैं
विज्ञापन
--
शादी के नाम पर लिए गए थे एक लाख 63 हजार रुपये
गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि छपार के गांव घुमावटी निवासी रविंद्र के साथा मिले हुए हैं। वह सभी ऐसे परिवारों को तलाशते हैं जिनके बेटों की शादी होना मुश्किल हो रही हो या शादी में कोई अड़चन हो। रविंद्र व आशा उन लोगों को सोनाक्षी की फोटो दिखाकर शादी की बात करते हैं। शादी कराने के लिए खर्चे के नाम पर पैसे लेते हैं। शादी तय हो जाने के बाद युवक पक्ष को अपने हिसाब से मंदिर या धर्मशाला में बुलाकर सोनाक्षी की शादी करा देते हैं। रामपुर गांव के मांगेराम के बेटे की हरिद्वार के क्रिस्टल गंगा मैरिज हॉल में शादी कराई थी। एक लाख 63 हजार रुपये लिए गए थे।
-- --
सुबह चार बजे चली गई थी दुल्हन
हरिद्वार में 10 मई को शादी हुई थी। 13 मई को दुल्हन रामपुर गांव से भाग गई थी। वह ऊपर कमरे में थी। परिजनों की गहरी नींद का फायदा उठाया। सुबह लगभग चार बजे साड़ी की रस्सी बनाकर उसकी मदद से उतर कर भाग गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओ छपार मोहित सहरावत के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम बनाई थीं।