{"_id":"62d704316a510b48d4247faf","slug":"first-rampur-tiraha-now-one-way-from-whalna-cut-to-bhangela-muzaffarnagar-news-mrt597591024","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रामपुर तिराहा, अब वहलना कट से भंगेला तक वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रामपुर तिराहा, अब वहलना कट से भंगेला तक वन-वे
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा दाई ओर और यातायात चलेगा बाई तरफ
- 20 जुलाई से नई यातायात व्यवस्था पर बैठक आज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा के बाद अब वहलना कट से भंगेला तक वन-वे यातायात कर दिया गया है। बाई तरफ हल्के वाहन और दाई तरफ कांवड़ यात्रा चलेगी। पुलिस कर्मी यातायात संभालने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए है। अधिकारी लगाकर मार्ग का भ्रमण कर रहे है।
पुरकाजी की भूराहेड़ी चेक पोस्ट से कांवड़िये जिले में प्रवेश कर रहे है। इन्हें सकुशल जिले से उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। हादसे न हो, इसके लिए भूराहेड़ी चेक पोस्ट से शुक्रवार देर शाम से रामपुर तिराहा तक यातायात को वन-वे कर दिया गया था। तभी से हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये दाई और बाई ओर वन-वे मार्ग पर हल्के वाहन जा रहे है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से चलने के आदेश दिए है। एसपी यातायात कुलदीप कुमार ने बताया कि 20 जुलाई से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नई यातायात व्यवस्था लागू की जानी है। इसके लिए बुधवार को विशेष बैठक होगी।
वहलना कट से वन-वे यातायात शुरू
रामपुर तिराहा से वन-वे यातायात चल रहा है। मंगलवार शाम से अधिकारियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना से खतौली, भंगेला होकर मेरठ जा रहे मार्ग को वन-वे करा दिया है। यातायात एसपी कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर यह व्यवस्था शुरू कराई है। उधर, मेरठ, दिल्ली आदि स्थानों से आकर उत्तराखंड जाने वाले भारी वाहन मीरापुर के बिजनौर बाइपास से निकलने शुरू हो गए है।
विज्ञापन
सीमाओं का किया भ्रमण
एसएसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार शामभूराहेड़ी चेक पोस्ट और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बुढ़ाना मार्ग बायवाला व शामली मार्ग पर लालूखेड़ी सीमा तक भ्रमण किया। एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
यातायात को विशेष बैठक आज