फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'First of all the meters installed on the tube wells of MPs and MLAs'

‘सबसे पहले सांसद और विधायकों के नलकूपों पर लगे मीटर’

Fri, 21 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
'First of all the meters installed on the tube wells of MPs and MLAs'
मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में डीएम चंद्रभूषण सिंह और विद्युत अधिकारियों की भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने नलकूप पर मीटर लगाए जाने का विरोध जताया। कहा कि सबसे पहले सांसद और विधायकों के नलकूपों पर मीटर लगाए जाएं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान और जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी ने बताया था कि कुछ किसान संगठनों ने नलकूप पर मीटर लगाए जाने पर सहमति जताई है, इसलिए वे भी उनका सहयोग करें। इस पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कहा कि वह नलकूपों पर मीटर लगाए जाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं है, इसलिए उन्होंने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

नीरज पहलवान ने कहा कि मीटर लगाने से एक पशु सप्ताह में 1500 रुपये में नहा रहा है। अगर विद्युत निगम को मीटर लगाकर लोड ही पता करना है, तो वह अपने ट्रांसफार्मर से लगा लें। हम चाहते हैं कि बिजली फ्री नहीं चाहिए। बल्कि और राज्यों की तरह व रेट के अनुसार चाहिए। यहां पांच हजार रुपये से ऊपर बिल होते ही कनेक्शन काट दिए जाते है, जो सरासर गलत है। इस दौरान सुधीर पंवार, ठाकुर कुशलवीर, पवित अहलावत, ठाकुर सुरेंद्र रावल, विपिन त्यागी, मयंक त्यागी, सुनीत गुर्जर, पीयूष गुर्जर, यासीन, अनुभव त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed