फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First it rained, then the sun came out

लगातार बदल रहा मौसम, सावधानी जरुरी

Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
First it rained, then the sun came out
पहले झमाझम हुई बारिश फिर तेज धूप निकली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मानसून दस्तक दे रहा है। पांच दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर तक जमकर बरसात होती रही, मगर दोपहर बाद बादल गायब हुए और तेज धूप ने हाल बेहाल कर दिया। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा लोग बीमार हो सकते हैं।
जनपद में पांच दिनों से रोजाना मौसम बदल रहा है। बरसात के साथ ही धूप भी निकल रही है। तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाता है, मगर तेज धूप निकलने से उमस भरी गरमी भी हो रही है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। सुबह नौ बजे बरसात शुरू हुई, जो दोपहर बारह बजे तक होती रही। बरसात से जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर चार बजे आकाश बिल्कुल साफ हो गया और तेज धूप से आमजन हाल बेहाल हो गए। जिले में 16.5 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

कई जगह जलभराव हुआ
मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार तीन घंटे तक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। रोडवेज बस स्टैंड, जानसठ रोड, शिवपुरी कॉलोनी, रामपुरी, किदवई नगर में जलभराव रहा। कुछ समय बाद पानी की निकासी होने पर नागरिको को राहत मिली। रोडवेज बस स्टैँड पर शाम तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी फैलने की आशंका
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लोकेश गुप्ता का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, नजला, बुखार के अलावा उल्टी दस्त की चपेट में आ सकते हैं। भीगने पर चर्मरोग हो सकते हैं। इस मौसम में छाता हमेशा साथ लेकर चले। भीगने से बचे तथा उबाल कर पानी का सेवन करें। पूरी आस्तीन की शर्ट पहननी चाहिए।

फसलों के लिए लाभदायक
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया के अनुसार बरसात फसलों के लिए लाभदायक है। ज्वार, मक्का, लोभिया, गन्ने की फसल अच्छी होगी। ज्यादा बरसात होने पर धान की रोपाई भी हो जाएगी। आम और जामुन की फसल अच्छी और मीठी होगी। तेज हवा चलेगी तो फसलों को गिरने पर नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed