फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First duty, then sister will marry

पहले ड्यूटी, फिर करेंगे बहन की शादी

Tue, 21 Apr 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
First duty, then sister will marry
सीएचसी में काउंटर पर पर्ची बनाता वार्ड ब्वॉय मोहम्मद अलफत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पहले ड्यूटी, फिर करेंगे बहन की शादी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वाय अलफत ने कोरोना वायरस के चलते ड्यूटी की अहमियत को समझते हुए अपनी बहन की शादी स्थगित कर दी है। उसका कहना है कि पहले कोरोना को हराएंगे फिर बहन की शादी करेंगे। यही बहन के लिए सबसे बढ़िया उपहार होगा।

मुरादाबाद निवासी मोहम्मद अलफत भोपा सीएचसी पर वार्ड ब्वॉय के रूप में तैनात है। पिता नवाब जान मोरना पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी थे। दो वर्ष पूर्व उनकी मोरना में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता की मौत के छह माह बाद ही उसकी मां सुगरा की भी मौत हो गई थी। मोहम्मद अलफत ने बताया कि उसके दो बहनें और एक भाई हैं। बहन नसरीन की बदायूं निवासी युवक के साथ शादी तय हुई है। कोरोना वायरस के कारण उसे इस समय ड्यूटी पर ज्यादा समय देना पड़ रहा है। नसरीन ने अपने भाई से फिलहाल शादी टालने की बात कही, जिस पर अलफत व अन्य परिजन भी सहमत हो गए। नसरीन का कहना है कि वह अपने भाई की ड्यूटी को देखते हुए अभी शादी नहीं करना चाहती। अलफत का कहना है कि वह हालात सामान्य होने पर ही अपनी बहन की शादी करेगा। वह सीएचसी के एक रूम में रहता है और खुद ही खाना बनाता है। 24 घंटे ड्यूटी के लिए भी वह तैयार रहता है। मोरना चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह, भोपा सीएचसी प्रभारी डॉ अन्नू चौधरी, डॉ कौशिक, प्रशांत कुमार आदि स्टाफ ने बताया कि अलफत अपनी ड्यूटी पर पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed