फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First Corona positive policeman found in the district

जनपद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी

Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
First Corona positive policeman found in the district
जनपद में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में तैनात एक चौकी प्रभारी एसआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जनपद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
शहर कोतवाली में तैनात चौकी प्रभारी एसआई की ड्यूटी अधिकांश समय शिवचौक पर लगी हुई थी। कुछ दिन से एसआई की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्होंने खुद ही एहतियातन अपना कोरोना सैंपल दिया था। इसके बाद रविवार शाम को ही वे ड्यूटी से अवकाश लेकर खुद ही नोएडा पहुंचकर एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि चौकी प्रभारी नई मंडी क्षेत्र में साथी दरोगा के साथ एक ही कमरे में रहते हैं, जहां उन्होंने एक नौकर भी खाना बनाने के लिए रखा हुआ है। उक्त दरोगा व नौकर के साथ ही एसआई के साथ शहर कोतवाली में ड्यूटी करने वाले छह साथी पुलिसकर्मी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही ऐसे पुलिसकर्मी भी चिह्नित किए जा रहे हैं, जो पिछले कुछ दिन में कभी न कभी एसआई के संपर्क में आए थे और उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है।

इन्होंने कहा ..........
अति व्यस्त स्थान पर ड्यूटी के दौरान संभवत: एसआई किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। सभी पुलिसकर्मियों को लगातार सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं, अब फिर से सभी को पूरी तरह सावधान रहने और कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने के निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed