फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on bank manager's car, injured by hitting with gun butt

Muzaffarnagar News: बैंक प्रबंधक की कार पर फायरिंग, तमंचे की बट मारकर किया घायल

Fri, 21 Mar 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Firing on bank manager's car, injured by hitting with gun butt
-रंजिशन हमले में दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

फोटो
चरथावल। थानाभवन से गांव लौट रहे निजी बैंक प्रबंधक की कार पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से में वह बाल-बाल बच गए। बाद में तमंचों की बट से किए हमले से वह घायल हो गए। रंजिशन हमले में दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है।

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गांव कछौली निवासी अंकित पुंडीर शामली जिले के थानाभवन में निजी क्षेत्र के बैंक इंडसंड बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह बुधवार देर रात कार से अपने गांव लौट रहे थे। चरथावल थाना क्षेत्र में कछौली मार्ग पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, उनकी कार पर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई। बाद में हमलावरों ने तमंचों की बट से हमला किया। इससे सिर में चोटें आई। सूचना पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चरथावल और कोतवाली पुलिस ने रात में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

घायल के पिता विनोद ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। घायल अंकित हिंदू संगठन से जुड़ा है। बृहस्पतिवार को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार, जिला मंत्री अंकुर राणा, राजेश शर्मा और सतेंद्र आदि ने अस्पताल पहुंचकर घायल से बातचीत की। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed