फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing for protesting against plastering the wall

दीवार पर प्लास्टर कराने का विरोध करने पर फायरिंग

Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Firing for protesting against plastering the wall
चरथावल। दधेड़ू खुर्द गांव में मकान की दीवार पर प्लास्टर करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए फायर करने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दधेडू खुर्द निवासी खुर्शीदा ने पुलिस को बताया पड़ोस में रहने वाले शाह आलम उर्फ कल्लू आदि चार भाई अपने मकान की साइड की दीवार पर प्लास्टर कराने के लिए उसके घर आ धमके। उस वक्त घर किसी व्यक्ति के नहीं होने के कारण वादिया ने एतराज जताया और प्लास्टर करवाने से इंकार कर दिया। आरोप है इस बात पर चारो भड़क गए। उन्होंने जबरदस्ती प्लास्टर करने की जिद्द पकड़ ली। जिसका महिला ने विरोध किया। गुस्साए आरोपियों ने लाठी-डंडो से उस पर हमला कर दिया। जिसमे खुर्शीदा घायल हो गई। मारपीट के दौरान मां को बचाने आई शबनम के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर दहशत फैलाने को तमंचे से एक हवाई फायर किया गया। गनीमत रही की गोली किसी को नहीं लगी। फायर की आवाज पर काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। एसओ ने बताया पीड़िता की तहरीर पर चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कल्लू को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed