फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fireworks at Shiv Chowk

भारत की जीत पर मनाया जश्न, शिव चौक पर दीपावली जैसा हो गया माहौल      

Mon, 05 Jun 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fireworks at Shiv Chowk
शहर के शिव चौक पर जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को इंग्लैंड में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा, तो लोग जश्न मनाते हुए घरों से निकल गए। लोगों ने पाकिस्तान पर भारत की बेहतरीन जीत पर आतिशबाजी करके जमकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन


देर रात शिव चौक पर पहुंचे लोगों ने मिठाई बांट कर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। शिव चौक पर ऐसा लग रहा था मानो दीपावली मनाई जा रही है। भारत की पाकिस्तान पर हुई शानदार जीत के बाद जश्न मनाने वालों के सड़कों पर उतर आने से पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया। अधिकारी भी पुलिस बल समेत शहर में निकल पड़े।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था के लिए शिव चौक, मीनाक्षी चौक, जिला अस्पताल तिराहे, भगत सिंह रोड, हनुमान मंदिर चौक आदि स्थानों पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।  शिव चौक पर पहुंचे युवकों ने घंटे घड़ियाल बजाकर और आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भारत जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। देर रात तक जश्न चलता रहा। इस दौरान सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शिव चौक पर जश्न के दौरान यातायात बाधित रहा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed