{"_id":"68ec0f763908b6fa420fdfd9","slug":"firecrackers-were-drying-in-the-sun-and-the-explosions-occurred-due-to-fire-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-156366-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धूप में सूख रहे थे पटाखे, आग लगने से हुए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धूप में सूख रहे थे पटाखे, आग लगने से हुए धमाके
विज्ञापन
खतौली में पटाखों से हुए धमाके बाद छत पर फैले पटाखों के कागज। संवाद
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी में मकान की छत पर दोपहर में धूप में सुखाए जा रहे पटाखों में आग लग गई और कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनी गई। इस दौरान छत पर बैठी महिला अर्शी झुलस गई। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान की छत पर ईंट भी टूटी हुई पड़ी मिली।
मोहल्ला इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी में इसरार का मकान है। इसरार की पत्नी अर्शी दोपहर साढ़े बारह बजे छत पर पटाखे सूखा रही थी। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई। आग लगने से पटाखों में धमाके होने शुरू हो गए। एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए। इस दौरान महिला अर्शी भी झुलस गई। पटाखों से लगी आग में छत पर पड़ा एक गद्दा भी जल गया। अचानक हुए धमाकों से मोहल्ले के लोगों में दहशत बन गई। इसरार के मकान की छत से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। तब लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
झुलसी महिला को मेरठ के मोदीपुरम एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मकान में कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने मकान का ताला लगवा दिया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मकान की छत पर पहुंच कर स्थिति देखी। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की तथा फोटोग्राफ के साथ साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झुलसी महिला छत पर पटाखे सूखा रही थी। इसी दौरान आग लगने से पटाखों में धमाका हुआ। छत पर कई जगह ईंट भी पड़ी मिली है। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
सीओ राम आशीष यादव ने गांव कैलावड़ा पहुंच कर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत पूर्व समय में दर्ज मुकदमे के आरोपी रशीद, असलम, इरशाद, शादाब, हसीन के घर पहुंच कर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि अवैध रूप से पटाखा बनाया या विक्रय किया तो कार्रवाई की जाएगी।