{"_id":"60709fb58ebc3e5918522800","slug":"fire-in-the-forests-of-hajipur-muzaffarnagar-news-mrt5337762189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर क्षेत्र के हाजीपुर में धधका दावानल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर क्षेत्र के हाजीपुर में धधका दावानल
विज्ञापन
मोरना के गांव हाजीपुर में आग लगने से बेघर बच्चे।
- फोटो : KHATAULI
खादर के हाजीपुर में धधका दावानल
मोरना (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र स्थित भोकरहेड़ी के मजरे हाजीपुर के जंगल में लगी भयंकर आग करीब डेढ़ सौ बीघा जंगल को खाक करने के बाद गांव तक जा पहुंची। अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक कच्चे मकान व झोपड़ियों के साथ ही दर्जनों बिटौड़े भी जल गए। इस दौरान दमकल की गाड़ी में पानी खत्म होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ग्रसम हाजीपुर के पास स्थित सेंचुरी वन्य क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब डेढ़ सौ बीघा जंगल को जलाकर नष्ट करते हुए आग करीब 11.30 बजे गांव हाजीपुर के निकट पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस व दमकल विभाग को आग की सूचना दी और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन तेज हवा के चलते आग की लपटें आगे बढ़ते हुए दर्जनों बिटौड़े व छप्परों को जलाते हुए ग्रामीणों के घरों तक जा पहुंचीं। इसमें बीस से अधिक कच्चे मकान व उनके छप्पर धू-धूकर जलने लगे, जिसमें दो ग्रामीण सीटू व बबलू और चार पशु भी झुलस गए। आग की भयावहता को देख ग्रामीणों ने गांव से महिलाओं, बच्चों व पशुओं को गांव के बाहर भेज दिया।
एफएसओ नरेशचंद दमकल विभाग की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बुझने से पहले ही उसमें पानी खत्म हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते जानसठ क्षेत्र से भी दमकल की एक गाड़ी को बुला लिया गया। इसके बाद नगर पंचायत के पानी के टैंकर के साथ ही दमकल की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। आग में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा .......
एफएसओ नरेशचंद का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आग की भयावहता देख जानसठ से भी गाड़ी बुला ली गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। बड़ी घटना होने के बावजूद किसी तरह की जनहानि नहीं होने दी गई।