{"_id":"60c4f4f38ebc3ea5dd03b632","slug":"fire-in-the-factory-of-making-salty-mixture-muzaffarnagar-news-mrt5424544146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन बनाने की फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
नमकीन बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। मोहल्ला गुली में नमकीन बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। जिससे आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी व रेत डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में दर्जनों गैस सिलिंडर मौजूद थे। जिन्हें लोगों ने बाहर निकलकर पास ही जंगल मे फेंक दिया। गैस सिलेंडरों में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था।
पुरकाजी निवासी यामीन ने मोहल्ला गुली में फैक्ट्री लगा रखी है। शनिवार रात करीब नौ बजे फैक्ट्री में नमकीन बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आस पास रह रहे परिवारों में हड़कंप मच गया। आग से फैक्ट्री में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर बमुश्किल भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर वापस लौट गई। आग की लपटों से मोहल्ले के सभी विद्युत केबल जल जाने से मोहल्ले की आपूर्ति ठप्प हो गयी। जिससे मोहल्ले में अंधेरा छा गया।