{"_id":"62a0ea09605b36765801f5f7","slug":"fire-in-siddhabali-paper-mill-muzaffarnagar-news-mrt5921012193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली पेपर मिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली पेपर मिल में लगी आग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सिद्घबली पेपर मिल में बुधवार दोपहर आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पेपर मिल मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर सिद्घबली पेपर मिल है। दोपहर में कुछ मजदूर पेपर बनाने वाली मशीन और पास में ही ताजा पेपर रखने वाले गोदाम के पास माल इधर से उधर पहुंचा रहे थे। इसी बीच अचानक गोदाम में रखे माल में आग लग गई, इससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने आग लगने की सूचना तुरंत ही पेपर मिल संचालकों को दी। मिल मालिक राजकुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।
मजदूरों ने पेपर मिल में मौजूद आग बुझाने के संसाधनों से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल विभाग टीम के साथ सीएफओ कुमार रमा शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने मिल मजदूरों के साथ मिलकर आग पर आधे घंटे में ही काबू पा लिया।
विज्ञापन
सीएफओ कुमार रमा शंकर तिवारी ने बताया कि जिस जगह आग लगी है वहां पर करोड़ों का बना ताजा पेपर रखा हुआ था। उनकी टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया, अन्यथा गोदाम में रखा पेपर तो जल ही जाता साथ ही करोड़ों की कीमत की मशीन भी जल सकती थी। हालांकि अभी पेपर मिल मालिकों ने नुकसान के बारे में कुछ भी लिख कर नहीं दिया हैं। 15 लाख तक का नुकसान हो सकता है। किसी मजदूर द्वारा धूम्रपान करने के दौरान फेंकी जलती बीड़ी से आग लगने की आशंका जताई गई है।