{"_id":"6af21a952e0a8fa366067838","slug":"fire-erased-identity-the-heart-bore-witness-dna-will-serve-as-evidence-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-184947-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आग ने मिटाई पहचान, दिल ने दी गवाही...डीएनए बनेगा सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आग ने मिटाई पहचान, दिल ने दी गवाही...डीएनए बनेगा सबूत
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार में जल गए दो भाइयों समेत छह दोस्तों की आग ने पहचान मिटा दी। कौन सी लाश किसकी है, इसका फैसला करना बेहद मुश्किलों भरा रहा। अपनों के दिल की गवाही काम आई। मोर्चरी पर कद और शरीर की बनावट के हिसाब से पहचान की गई। इसके अलावा जांच के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं।
हादसे में युवकों के शव बुरी तरह जल गए थे। सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि शरीर पर त्वचा भी नहीं बची। कार के नंबर से परिवार तक पहुंचना तो आसान हो गया। यह पहचान भी हो गई कि कार में कौन-कौन सवार होकर घर से निकले थे। मुश्किल यह थी कि जली अवस्था में कौन सी लाश किस युवक की है।
एसआई विवेचक शुभम त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने इसके लिए प्रयास किए। कद और शरीर की बनावट के हिसाब से पहचान करनी शुरू की गई। जिसकी पहचान होती रही, उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। जली हुई हालत के कारण पहचान मुश्किल थी लेकिन परिवार के लोगों ने शिनाख्त की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पुलिस सैंपल की जांच गाजियाबाद के निवाड़ी में कराएगी। भविष्य में जरूरत पड़ते ही परिजनों के सैंपल लेकर इसकी पुष्टि भी की जा सकेगी।
-- -- -- --
इनसेट
रात आठ बजे हांसी के लिए भेजे गए शव
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई थी। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किए। एक-एक कर परिजन आते रहे और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक पोस्टमार्टम हुए। यहां से रात आठ बजे शवों को दो एंबुलेंस के जरिये रवाना किया गया। डीएम उमेश मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ कार्यालय के अलावा दूसरी एंबुलेंस सीएमएस कार्यालय से दी गई।