फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire department will create awareness for safety from fire incidents

Muzaffarnagar News: दमकल विभाग करेगा आग की घटनाओं से सुरक्षा के लिए जागरूक

Sat, 15 Apr 2023 04:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Fire department will create awareness for safety from fire incidents
एसएसपी ने दमकल विभाग की गाडि़यों को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के प्रचार किया जाएगा। एसएसपी संजीव सुमन ने दमकल विभाग की गाडि़यों को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी ने बताया कि आग लगने की स्थिति में रोकथाम की व्यवस्था, सुरक्षित एवं पर्याप्त पलायन मार्ग की व्यवस्था, दमकल विभाग/सहायता को घटना स्थल तक पहुंचने के लिए पर्याप्त मार्ग की व्यवस्था, आगजनी की स्थिति में जीवित रहने के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा एवं सावधानियां, आग बुझाने में उपकरणों का इस्तेमाल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों में निबन्ध, चित्रकला दआदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाद में एसएसपी ने एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed