Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in paper mill located in Bhopa Road in Muzaffarnagar, fire tenders take charge

UP: मुजफ्फरनगर के भोपा रोड़ पर पेपर मिल में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर

Wed, 20 Jul 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jul 2022 12:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात पेपर मिल में भीषण आग लग गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in paper mill located in Bhopa Road in Muzaffarnagar, fire tenders take charge
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात पेपर मिल में भीषण आग लग गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित कर मौके पर बुलाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: छात्रा के कॉलेज छोड़ने के मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित सिल्वर पल्स पेपर मिल में  आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आग लगने का कारण 
मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेपर मिल के यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में आग लगी थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि आग किसी चौकीदार द्वारा बीड़ी पीने पर फेंकी गई जलती तिल्ली के कारण आग लगी है। आसपास की फैक्ट्रियों एवं दमकल विभाग ने पानी डालकर आग को बुझाया है। अभी नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed