फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in fertilizer factory due to short circuit, loss of lakhs

Muzaffarnagar News: फर्टीलाइजर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in fertilizer factory due to short circuit, loss of lakhs
मुजफ्फरनगर के भोपा रोड़ ​स्थित माया फर्टिलाइजर फैक्टरी में लगी आग। फोटो-अ​ग्निशमन विभाग
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर माया फर्टीलाइजर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग टीम को फैक्टरी का शटर तोड़ना पड़ा। इसके बाद ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन


मनोज कुमार की भोपा रोड पर खेतों में दवाई छिड़कने वाली स्प्रे मशीन बनाने की माया फर्टीलाइजर फैक्टरी है। शुक्रवार को कांवड़ के कारण फैक्टरी बंद थी। दोपहर लगभग दो बजे शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। राहगीरों ने फैक्टरी से धुंआं निकलते देखकर पुलिस व अग्निशमन विभाग टीम को सूचना दी। दोनों टीम मौके पर पहुंची। आसपास की फैक्टरी के संचालकों से सूचना पाकर फैक्टरी के मालिक मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंंची अग्निशमन विभाग टीम को फैक्टरी के अंदर जाने का रास्ता नही मिल रहा था। जिस कारण टीम ने फैक्टरी के मुख्य गेट पर लगे शटर को काटा। इसी के साथ ही पास में ही दूसरी फैक्टरी की छत के माध्यम से अग्निशमन विभाग टीम फैक्टरी के अंदर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग इतनी जबरदस्त लगी थी कि फैक्टरी का टीम शेड गिर गया था। बराबर की दीवार टूट गई थी। फैक्टरी के बाहरी हिस्से में लगी आग के कारण अग्निशमन विभाग टीम को फैक्टरी के अंदर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह टीम ने इस हिस्से में लगी आग को बुझाया और अंदर पहुंच कर फैक्टरी के गोदाम व मशीन से पहले बड़े हॉल में रखे माल में लगी आग को बुझाने की कार्रवाई की।
अग्निशमन विभाग टीम ने फैक्टरी में मशीनों तक आग को पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग टीम को ढ़ाई घंटा लगा। अग्निशमन विभाग टीम अधिकारियों से बताया कि मशीन व काफी सामान बचा लिया गया। फिर भी लाखों का नुकसान हुआ है।
----
पांच फायर टैंकरों की मदद से बुझाई आग
अग्निशमन विभाग टीम फैक्टरी में आग लगने की सूचना पाकर तीन फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंची। आग इतने बड़े स्तर पर लगी कि अग्निशमन विभाग टीम आग पर तीन फायर टैंकरों से काबू नही पा सके। तब मीनू पेपर मिस से दो फायर टैंकर मंगाए गए।इसके बाद भी आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।
--
बराबर प्लॉट से भी पहुंचाया पानी
बताया गया कि फैक्टरी में लगी आग को बुझाने में सफलता न मिलने पर अग्निशमन विभाग टीम के कर्मचारियों ने फैक्टरी के बराबर में खाली पड़े प्लाॅट में फायर टैंकर खड़े कर वहां फैक्टरी की दीवार के ऊपर से आग पर पानी की बौछार की। फैक्टरी का शटर तोड़ कर टीम के कर्मचारी फैक्टरी में पहुंचे थे। आग बुझाने में फोम का भी प्रयोग करना पड़ा।
-----
पहले बुझी और फिर लगी आग
अग्निशमन विभाग टीम ने बताया कि फैक्टरी के अंदर माल में लगी आग को एक बार तो टीम ने बुझा दिया था। इसके बाद भी कुछ देर बाद आग फिर से लग गई थी। जिसे भारी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। आग बुझाने में दस गाड़ी पानी लगा। यह पानी आसपास की फैक्टरी से लिया गया।

--------
वर्जन
फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। जिसे ढ़ाई घंटे में बुझाया जा सका। हालांकि फैक्टरी मालिक ने नुकसान के बारे में कोई जानकारी नही दी है। फिर भी लाखों का नुकसान हुआ है। - अनुराग कुमार, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed