{"_id":"6840321370e89fa45c037571","slug":"fire-broke-out-in-a-wood-factory-due-to-short-circuit-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147145-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लकड़ी के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लकड़ी के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
-दमकल विभाग टीम ने किसी तरह पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर के रुड़की रोड पर विनोद साव इंडस्ट्रीज प्लाईवुड एंड वुड के कारखाने में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सागौन की लकड़ी के तख्ते जल गए। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
बुधवार सुबह लगभग नौ बजे कारखाना मालिक विनोद विश्वकर्मा अपने कर्मचारी के साथ कारखाने पर पहुंचे थे। पहला शटर खोलकर जैसे ही दूसरा शटर खोला गया तो कारखाने के अंदर धुआं और एक कोने में रखे सागौन की लकड़ी के तख्तों में भयंकर आग लगी मिली। यह सूचना दमकल विभाग टीम को दी।
इसी बीच आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग बुझाई। टीम को दो टैंकरों की मदद से आग बुझाने में एक घंटा लगा।
विज्ञापन
कारखाना मालिक ने बताया कि कारखाने के अंदर कई प्रकार की लकड़ी के तख्ते व सूखे मोटे पेड़ों की जड़ रखी थीं। करीब डेढ़ लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। यदि आग रात में लग जाती तो लाखों को नुकसान हो सकता था। दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आग को दो वाटर टैंकरों की मदद से बुझाया गया। नुकसान के बारे में व्यापारी ने अभी लिखकर नहीं दिया है।