{"_id":"63582d682c04ab64d876e2f4","slug":"fire-broke-out-at-three-places-including-former-head-s-furniture-factory-muzaffarnagar-news-mrt610886899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के फर्नीचर के कारखाने सहित तीन स्थानों पर पटाखे से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के फर्नीचर के कारखाने सहित तीन स्थानों पर पटाखे से लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दीपावली की रात में आतिशबाजी के कारण तीन अलग अलग स्थानों पर आग लग गई। एक स्थान पर तो लाखों का नुकसान हुआ हैं जबकि दो अन्य स्थानों पर कोई नुकसान नहीं होना बताया गया।
नई मंडी कोतवाली की अलमासपुरी कॉलोनी में पूर्व प्रधान सुक्रमपाल ने जीत के नाम से फर्नीचर बनाने का कारखाना लगाया हैं। पास में ही उन्होंने खाली प्लाट में नया फर्नीचर रखा हुआ है। दीपावली की रात में आतिशबाजी के कारण चिंगारी फर्नीचर में जा गिरी, जिससे वहां आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूर्व प्रधान ने यह सूचना अग्निशमन टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग को बुुझाया। पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ हैं। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी में कूलर बनाने का कारोबार करने वाले बिट्टू कुमार के घेर की छत पर पडे़ कबाड़ में पटाखा गिरने पर आग लग गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। पटेलनगर में ओम कार सिंह के घर के आंगन में भी पटाखे से आग लग गई, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
मकान विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी निवासी जमशेद ने शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि उनके बेटे परवेज का जामियानगर स्थित मकान को लेकर अपनी पत्नी शबा के साथ विवाद चल रहा है। शबा ने अपने भाई हारुण के साथ मिलकर उनके बेटे परवेज व शोएब से मारपीट की। आरोपी शबा ने भी पति परवेज व देवर शोएब पर घर में घुसकर दरवाजा तोड़ने व उनके बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी हैं।