फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire breaks out on the third floor of Archana Saree Showroom.

Muzaffarnagar News: अर्चना साड़ी शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग

Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on the third floor of Archana Saree Showroom.
नई मंडी में अर्चना साड़ी शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग टीम एवं म
मुजफ्फरनगर। शाम के समय नई मंडी के वकील रोड पर अर्चना साड़ी शोरूम की तीसरी मंजिल पर जनरेटर व वेस्ट सामान में आग लग गई। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शाम के समय शोरूम खुला हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने शोरूम की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देखा तो यह सूचना मालिकों को दी। आनन-फानन में ही यह सूचना दमकल विभाग टीम को दी गई। इस बीच मौके पर आसपास के दुकानदार व काफी राहगीर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम पानी से लदे तीन टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे । ऊपर धुआं ज्यादा होने के कारण टीम के सदस्य बीए सेट लगाकर व पानी का पाइप लेकर ऊपर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय मित्तल, संजय मिश्रा, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, विकास भार्गव काफी लोग मौके पर पहुंचे। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि अर्चना साड़ी शोरूम में तीसरी मंजिल पर जनरेटर रखा है। कुछ वेस्ट सामान भी रखा था। संभवत: शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि मंडी की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले हर्ष वर्धन जैन के शोरूम में तीसरी मंजिल पर रखा जनरेटर व सामान जला है। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed