{"_id":"68038fd3fc744ac643086328","slug":"fire-breaks-out-in-silver-tone-paper-mill-loss-of-millions-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143853-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिल्वर टोन पेपर मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिल्वर टोन पेपर मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
-टीम को आग बुझाने में लगा करीब तीन घंटे का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर सिल्वर टोन पेपर मिल में पेपर बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली कच्ची सामग्री में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग से पेपर मिल मालिकों को लाखों का नुकसान है। दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे में आग बुझाई।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर सिल्वर टोन पेपर मिल के खुले अहाते में पेपर बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री है। शुक्रवार रात लगभग बारह बजे उसमें आग लग गई। सामग्री सूखी थी, जिस कारण धूं-धूं कर जलने लगी। आग को देखकर संचालकों ने दमकल विभाग टीम को सूचना दी। विभागीय टीम पानी से लदे दो टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची।
आग विकराल रूप धारण किए थी, जिस कारण मुख्य दमकल विभाग अनुराग कुमार ने जानसठ से विभागीय टीम व पानी से लदे टैंकर को बुला लिया। आसपास की मीनू पेपर, बिंदल पेपर मिल आदि से भी छह टैंकरों को मंगाया गया। इसके बाद भी आग पर तीन घंटे में काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
-- --
पेपर मिल के सबमर्सिबल चलवाए
आग बुझाने में लगे टैंकरों में पानी समाप्त हो गया तो दमकल विभाग अधिकारियों ने सिल्वर टोन पेपर मिल के सबमर्सिबल चलाए और पानी की पूर्ति की। इसके बाद आग को बुझाया जा सका।
-- -- -
इन्होंंने कहा-
पेपर मिल में रात में आग लग गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। घटना स्थल पर बिजली की सप्लाई भी नहीं थी। हो सकता है कि वहां पर किसी ने जलती माचिस की तिल्ली फेंक दी। पेपर मिल संचालकों ने नुकसान के बारे में अभी लिख कर नहीं दिया है। फिर भी कई लाख का नुकसान हुआ है।