{"_id":"650f422ad627d4f068086eab","slug":"financial-rights-of-chief-of-bahadarpur-garhi-seized-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-8140-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बहादरपुर गढ़ी की प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बहादरपुर गढ़ी की प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भ्रष्टाचार के आरोप में शाहपुर ब्लाॅक के गांव बहादरपुर गढ़ी की प्रधान तनु चौधरी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। डीएम के आदेश पर हुई जांच में प्रधान और पंचायत सचिव हैंडपंप का फर्जी रिबोर कराने के दोषी मिले हैं।
बहादरपुर गढ़ी गांव के रणतेज और नरेश ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को शपथपत्र देकर गांव प्रधान तनु चौधरी और पंचायत सचिव रचना पर हैंडपंप के रिबोर के नाम पर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजय कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। जिस हैंडपंप के रिबोर के नाम पर 43260 रुपये खर्च दिखाया गया वह मौके पर मिला ही नहीं।
जांच अधिकारी ने प्रधान को अपना पक्ष रखने के लिए कहा तो उसने हैंडपंप को अन्यत्र बताया। जिस स्थान पर हैंडपंप बताया गया वहां भी नहीं मिला। इसके बाद डीएम को जांच रिपोर्ट भेज दी गई, जिसमें प्रधान तनु चौधरी और सचिव रचना को धन की अनियमितता का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने प्रधान तनु चौधरी के अधिकार सीज करते हुए अंतिम जांच अधिशासी अभियंता लोनिवि को सौंपी है।