फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Final voter list released, enrollment in cooperative societies from today

Muzaffarnagar News: अंतिम मतदाता सूची जारी, आज से सहकारी समितियों में नामांकन

Tue, 14 Mar 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Final voter list released, enrollment in cooperative societies from today
भोपा सहकारी समिति पर मतदाता सूची का प्रकाशन करते अधिकारी।
मुजफ्फरनगर। जिले में सहकारी समितियों के चुनाव के लिए मतदाता सूची पर आईं आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले में 65 सहकारी समिति और राज्य कर्मचारियों की 62 अन्य सहकारी समिति का चुनाव एक साथ कराया जाएगा। मंगलवार से समितियों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के संचालक, सभापति और उप सभापति पद के चुनाव को लेकर गुणाभाग चल रहा है। चुने गए संचालक ही सभापति और उप सभापति बनाते हैं।
जिले के चुनाव प्रभारी एडीसीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि सभी समितियों पर मतदाता सूची लेकर आईं आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। इसी के आधार पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 65 सहकारी समितियों के अलावा राज्य कर्मचारियों की 62 समितियों के चुनाव भी हो रहे हैं। मंसूरपुर किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी अंकित कुमार ने बताया कि समिति पर किसी भी सदस्य की ओर से कोई आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद समितियों में बजा चुनावी बिगुल
चरथावल। सहकारी समितियों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव का बिगुल बज गया है। आज नामांकन प्रक्रिया होगी। संभावित उम्मीदवारों के लिए बैठकों का दौर देर शाम तक चला। बिरालसी समिति के प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया निर्वाचन क्षेत्र अकबरगढ़ में 289, कुल्हेड़ी में 544, न्यामू में 375, पीपलशाह में 492, बिरालसी नंबर एक में 390, बिरालसी नंबर दो में 546, भमेला में 188 रोनी हरजीपुर में 541 और ज्ञानामाजरा में 342 मतदृताओं की सूची चस्पा की गई। बहेड़ी में सचिव अशोक शर्मा, चरथावल में शुभम कुमार और दूधली में अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया।

-----
कोई आपत्ति दर्ज नहीं
जानसठ/खतौली। किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, जानसठ दक्षिणी भलेड़ी के चुनाव को लेकर सोमवार को किसी भी किसान सदस्य ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई।
समिति के सचिव संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 18 मार्च को चुनाव होगा। उधर, खतौली में पमनावली किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी विनय कुमार ने बताया कि उनके यहां कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई। वहां पर 3700 मतदाता है। प्रत्येक समिति में 9 संचालक चुने जाएंगे, जो अपने बीच से ही सभापति एवं उपसभापति को चुनेंगे तथा विभिन्न संस्थाओं के भेजे जाने वाले प्रतिनिधि चुनेंगे।

भोपा सहकारी समिति पर मतदाता सूची का प्रकाशन करते अधिकारी।

भोपा सहकारी समिति पर मतदाता सूची का प्रकाशन करते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed