फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Final match between UP and Rajasthan

फाइनल में भिड़ेंगी यूपी और राजस्थान, 27 को मेरठ में खेला जाएगा फाइनल 

Fri, 26 Jan 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Final match between UP and Rajasthan
स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजसिंह डूंगर ट्रॉफी अंडर 14 का आखिरी लीग मैच ड्रॉ हो गया। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने अंकों के आधार पर बाजी मारी है। हालांकि मैच का पाला विदर्भ के पंजे में रहा, लेकिन अंकों में यह मात खा गई। जिसके चलते ट्रॉफी के फाइनल में यूपी और राजस्थान टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मेरठ में 27 जनवरी से होगा। फाइनल में पहुंचने पर राजस्थान के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। राजस्थान से चार मैचों में आठ अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में राजस्थान और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया। पहली पॉरी में राजस्थान ने 181 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम ने खेल तो अच्छा दिखाया। विदर्भ ने सभी विकेट गवांकर 264 रन बनाए। रनों की बढ़त विदर्भ को जीत ओर नहीं ले जा सकी। वहीं, आखिरी दिन लीग मैच में विदर्भ के दिए रनं का पीछा करने उतरी राजस्थान को अंकों को लाभ मिल गया।
विज्ञापन


विदर्भ को बढ़त पर तीन अंक जरूर मिले, लेकिन यह उसके लिए काफी नहीं रहे। वहीं, राजस्थान की टीम ने पांच ओवर खेलकर 19 रन बनाए दिए। जिसके चलते यह मैच ड्रा हो गया। मैच ड्रा होने से राजस्थान को एक अंक की बढ़त मिली। जिसके चलते पूर्व में खेले गए मुकाबले जीतने के कारण राजस्थान की टीम अंकों में बाजी मार गई। राजस्थान के चार मैचों में 8 अंक हो गए। जिसके अंक तालिका में राजस्थान की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को रिजल्ट घोषित हुआ तो विदर्भ अंकों में पिछड़ गई। राजस्थान के आठ अंक और यूपी के ट्राफी में 12 अंक है। इसके चलते दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 27 जनवरी को मेरठ में दोनों टीमों के बीच तीन दिवसीय ट्राफी मुकाबला खेला जाएगा। विदर्भ ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल कर लिए।

लीग की अंक तालिका में उत्तर प्रदेश 12 अंक लेकर सबसे ऊपर रहा, जबकि राजस्थान आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। विदर्भ के कुल छह अंक रहे। विदर्भ की पहली पॉरी में मोहम्मद फैयाज ने अर्द्धशतक जमाया। उसने 112 गेंदाें का सामना कर 76 रन बनाए। इसके अलावा असित सिंह ने 30, आयुष ने 40 और वरुण बिष्ट ने 19 रनों का योगदान दिया।


जबकि राजस्थान की ओर से मोहम्मद उस्मान ने 2, रोनक गौर ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला, जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान का पलड़ा भारी निकला है। बीसीसीआई सदस्य मनोज पुंडीर एमसीए के उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरशद, श्रीश वर्मा, प्रीति मेहरा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed