{"_id":"67e6f20e6889bdc0ad06e7d9","slug":"files-of-13-bogus-firms-were-sent-to-gst-sector-offices-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-142390-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीएसटी सेक्टर कार्यालय भेजी गईं 13 बोगस फर्म की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीएसटी सेक्टर कार्यालय भेजी गईं 13 बोगस फर्म की फाइल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर जीएसटी यानी राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग सक्रिय हो रहा है। मौजूदा वर्ष के दौरान फर्जी और बोगस फर्म बनाकर विभाग को करोड़ों का चूना लगाने वाली 13 फर्म की फाइल जुर्माने के लिए जीएसटी सेक्टर कार्यालय भेजी गई हैं। विभाग जीएसटी न जमा करने वाले अन्य फर्म को भी नोटिस जारी कर रहा है।
जीएसटी की धनराशि बचाने और धोखाधड़ी कर विभाग को करोड़ों का चूना लगाने के लिए फर्जी कंपनियों का खेल चल रहा है। करीब एक वर्ष पहले बडसू गांव में एक छात्र के नाम पर ही फर्जी कंपनी खोल दी गई। ढाई सौ करोड़ से अधिक के टर्नओवर पर जीएसटी विभाग का नोटिस पहुंचा तो बोगस कंपनी बनाकर राजस्व का चूना लगाने का खेल खुला।
इस तरह के मामले सामने आने पर जीएसटी विभाग की ओर से गहराई से 64 फर्म की जांच की गई। जिनकी पड़ताल की गई। इन सभी फर्म का वार्षिक टर्नओवर करोड़ों रुपये में मिला। इनका क्रय और विक्रय खंगाला गया है। जिनमें 13 कंपनी बिलकुल बोगस पाई गईं।
विज्ञापन
इनका जीएसटी पाेर्टल पर नाम-पता तो मिला, लेकिन धरातल पर कोई वजूद नहीं मिल सका। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन कंपनियों ने वित्तीय वर्ष में बड़े पैमाने पर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाकर विभाग को लगभग 37 करोड़ रुपये का राजस्व का चूना लगाया।
एसआइबी यूनिट के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश कुमार दीक्षित की ओर से ऐसी बोगस फर्म की गहराई से स्क्रीनिंग कराई गई। जिसके बाद सभी ऐसी कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनकी फाइल सेक्टर कार्यालय भेजी गई। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष का आखिर चल रहा है। विभाग ऐसी फाइलों की जांच में जुटा है। कार्रवाई के लिए बोगस फर्म की फाइल सेक्टर कार्यालय भेजी गई हैं।