फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting on two sides, many injured in stone pelting

दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fighting on two sides, many injured in stone pelting
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में शनिवार सुबह नाली साफ करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 15-20 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मोहल्ला खालापार निवासी तहसीम शनिवार सुबह घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। इसी दौरान गंदे पानी की छींटे वहां से गुजर रहे तस्लीम पक्ष के युवक के कपड़ों पर जा गिरी। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव भी कर दिया गया। संघर्ष में एक पक्ष से तहसीम, सोनू व महरूह और दूसरे पक्ष से तस्लीम व बिट्टू घायल हो गए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed