फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting and stone pelting between two parties in Madhkarimpur, nine injured

Muzaffarnagar News: मढ़करीमपुर में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, नौ घायल

Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties in Madhkarimpur, nine injured
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव मढ़करीमपुर में गंधक पोटाश की नाल चलाकर धमाका करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर देर शाम कुछ युवक गंधक पोटाश से भरी नाल चलाकर धमाका कर रहे थे। इससे तेज आवाज और धुंआ फैल रहा था। इस दौरान युवकों को धमाका करने से मना करने पर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद पथराव किया गया।
विज्ञापन


एक पक्ष से बतूनी, दीपक, मनीष, जोगेंद्र, कृष्णा तथा दूसरे पक्ष से मनदीप, हिमांशी, रजत, सतबीर घायल हो गए। दो पक्षों में मारपीट और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि गांव में शांति है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों का शांति भंग करने के आरोप में एक पक्ष से जोगेंद्र आदि चार लोगों तथा दूसरे पक्ष से मनदीप आदि तीन लोगों का चालान किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed