{"_id":"60e899518ebc3eec6e2941fa","slug":"fight-over-cricket-controversy-khatauli-news-mrt5466397197","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेल की रंजिश में कहासुनी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेल की रंजिश में कहासुनी, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के विवाद में मारपीट
भोपा। गांव गादला में पूर्व में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई मारपीट की रंजिश में शुक्रवार को फिर से मारपीट हो गई। मामला दो अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण व तनाव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लिया।
गांव गादला में लगभग तीन माह पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। उसी दौरान अनुसूचित जाति समाज के संतर पाल, शोभाराम के बेटों व गांव के ही शहर शिहाब व अल्तमस में मैच को लेकर मारपीट हो गई थी। उस समय तो गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इसी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्ष के लोगों में फिर से मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही भोपा पुलिस गांव में पहुंची और शहर शिहाब व अल्तमस को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग भोपा थाने पहुंचे। जहां जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांति सौहार्द का पाठ पढ़ाते हुए समझौता करा दिया। पुलिस का कहना है कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने समझौता हो गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया था। दोनों पक्षों में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है।