{"_id":"60958d128ebc3ed20342d346","slug":"fight-in-electoral-rivalry-muzaffarnagar-news-mrt5374515172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। ग्राम प्रधान पद की चुनावी रंजिश को लेकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और प्रधान पद के हारे प्रत्याशी पक्ष के समर्थकों के बीच धारदार हथियार चल गए। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पथराव भी हुआ। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस संघर्ष के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना है। गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
गांव गढ़ी देहात में पंचायत चुनाव में दूसरी बार जावेद उर्फ बबलू ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। गांव के ही फरमान ने बबलू के सामने चुनाव लड़ा था। जिसमें फरमान हार गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच चुनाव की रंजिश हो गई। शुक्रवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जावेद उर्फ बबलू पुत्र इस्लाम के समर्थक पक्ष से डॉक्टर सलीम, वसीम, आशु, सोनू, शोहराब, मेहराज, वहाब तथा दूसरे पक्ष से हारे प्रत्याशी फरमान के समर्थकों इलियास, मोहम्मद हसन, घोलू, कालू, मोटा के बीच चुनाव को लेकर छींटाकशी करने पर कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे, तबल, तलवार लेकर आमने सामने आ गए और संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से आशू, सोनू सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पीएसी को बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।