{"_id":"609190dd8ebc3e24697bf73b","slug":"fight-in-bhanwara-for-not-voting-in-elections-muzaffarnagar-news-mrt5370795139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनवाडा में पथराव, महिलाओं समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनवाडा में पथराव, महिलाओं समेत कई घायल
विज्ञापन
चुनाव में वोट न देने को लेकर भनवाड़ा में मारपीट
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। भनवाड़ा में चुनावी रंजिश में वोट न देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में उस्मान उर्फ मीर साहब और जाहिद पक्ष की महिलाओं ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। जिसमें उस्मान उर्फ मीर साहब पक्ष की महिला ग्राम प्रधान पद पर चुनी गईं। मंगलवार शाम को रोजा इफ्तारी के समय जाहिद पक्ष के खालिद, मुस्तकीम, रिसाल, जाकिर उर्फ भूरा एवं जाहिद आदि लाठी-डंडे लेकर आबिद के घर पहुंचे। जहां उन्होंने वोट न देने को लेकर आबिद पक्ष में मारपीट हो गई। आरोपियों ने आबिद पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में शबीरण पत्नी हनीस, शाइस्ता पुत्री आबिद, सबा पुत्री जहांगीर, आबिद, मेहताब, राबिया पत्नी साबिर, तहसीम घायल हो गए।
दोनों पक्ष की ओर से काफी देर तक जमकर पथराव हुआ। हमलावरों वहां खड़ी निजी गाड़ी को भी निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु बुढ़ाना सीएचसी भेजा। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।