फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between two sides in Kalyanpur, many injured

दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Wed, 09 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between two sides in Kalyanpur, many injured
दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में मस्जिद से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना अस्पताल भेजा।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी गुलबहार पास की मस्जिद से पानी लेने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद तालिब ने मस्जिद से पानी भरने का विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद तालिब पक्ष और गुलबहार पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें गुलबहार पक्ष की मुर्शीदा पत्नी गय्यूर, अब्दुक करीम, गुलफाम, गुलशन पत्नी गुलबहार, शबनम पत्नी गुलफाम, वकीला पत्नी अब्दुल करीम, सनव्वर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से अख्तरी पत्नी असलूफ, रेशमा पुत्री याकूब, मुस्कान पुत्री असलूफ घायल हुए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच गंभीर घायलों वकीला, सनव्वर, गुलशन और अख्तरी एवं मुस्कान को सरकारी अस्पताल बुढ़ाना भेजा है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed