{"_id":"6176feb91e194d77c22ad213","slug":"fight-between-two-parties-in-old-dispute-muzaffarnagar-news-mrt562271290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष
मुजफ्फरनगर। गांव मेघाखेड़ी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। संघर्ष में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें हिरासत में लेकर उपचार कराया गया। पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के नौ नामजद व दस-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी निवासी आजम व यूसुफ पक्ष के बीच पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर रंजिश चल रही है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद के चलते कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर डंडे चलने के साथ ही एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने के भी आरोप है। इसमें आजम और फारूख घायल हो गए, जिनमें आजम को गोली लगने का दावा किया गया है। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाते हुए दोनों घायलों समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। थाना पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के आजम, असलम, गुफरान, खालिद, गुड्डू, फारूख, यूसुफ, गय्यूर और अहसान को नामजद करने के साथ ही दोनों पक्षों से दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।