फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   fight between two election candidate

मुझेड़ा और सादपुर में प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, फायरिंग

Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
fight between two election candidate
मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधान के चुनाव में मंगलवार को जानसठ ब्लाक के कई गांवों में हिंसक वारदातों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ाए रखी। मुझेड़ा सादात में पर्दानशी महिला का चेहरा दिखाने को लेकर शिया और सुन्नी समाज के प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से मारपीट और जमकर पथराव हुआ। रसूलपुर गढ़ी में भी एक शराबी ने सिपाही की राइफल छीनने की कोशिश की। उधर, चुनाव संपन्न होने के बाद सादपुर गांव में दोनों पक्षों में पथराव और हवाई फायरिंग हुई। पुलिस ने जैसे-तैसे कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव मुझेड़ा सादात में शिया समाज की प्रत्याशी शबनम जैदी और सुन्नी समाज की प्रत्याशी बेबी नाज चुनाव मैदान में हैं। दोपहर को मतदान केंद्र पर वोट डालने आई एक पर्दानशीं महिला को एजेंट ने चेहरा दिखाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें नवाब पुत्र जमील को कंधे पर ईंट लगने से गुम चोट आई, दूसरे पक्ष का शब्बू पुत्र मुजफ्फर हुसैन भी सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक घर में खड़ी कार पर पथराव कर शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और हालात पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गांव रसूलपुर गढ़ी में दोपहर दो बजे एक मतदान केंद्र पर शराब के नशे में आए एक युवक की बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। आरोपी ने सिपाही से राइफल छीनने की कोशिश की तो युवक को पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक रवि पुत्र प्रताप के विरुद्ध मतदान में गड़बड़ी करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

रवि की पैरवी के लिए थाने पहुंचे ग्रामीणों को थानाध्यक्ष ने आड़े हाथों लेकर थाने से बाहर निकाला। गांव खेड़ी सराय में शाम करीब चार बजे फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के लोगों ने फिजा बिगाड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस प्रशासन ने किसी तरह संभाला। गांव कासमपुर खौला के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान करने आए युवक को एजेंटों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

उधर, सादपुर गांव में चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे मोहल्ले से गुजरने पर दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और कई राउंड गोलियां चलीं। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली, एडीएम सुनील कुमार, सीओ कुंवर अनुपम सिंह, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। प्रत्याशी विपिन चौधरी का कहना है कि उसका भाई बोबी और तीन अन्य समर्थक पूर्व प्रधान पति याकूब के बराबर में स्थित अपने एजेंट इरशाद के मकान से निकले तो आरोप है कि याकूब पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया, जिसमें बोबी और एक अन्य युवक घायल हो गया।


पथराव की सूचना पर दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। एसपी क्राइम राकेश जौली ने पूर्व प्रधान पति याकूब को जमकर हड़काया। इस दौरान पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया। बाद में पुलिस ने पूर्व प्रधान याकूब को हिरासत में ले लिया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed