फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between employees and baratis at Rohana toll

Muzaffarnagar News: रोहाना टोल पर कर्मचारियों और बरातियों में मारपीट

Sun, 12 Mar 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Fight between employees and baratis at Rohana toll
टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

टोल प्रबंधक ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/रोहाना कलां। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर बरातियों और टोल कर्मचारियों में विवाद हो गया। टोल कर्मचारियों ने बरातियों पर हंगामा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है। टोल प्रबंधक ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी हैं। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है।
रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक दर्जन से अधिक गाड़ियां टोल पर पहुंची। सभी गाड़ियां देवबंद की तरफ जा रही थी। गाड़ी में सवार चालक से टोलकर्मी ने टैक्स चुकाने को कहा। युवक ने टोल देने से इनकार कर दिया और अपनी व अन्य सभी गाड़ियों को क्षेत्र के गांव बहेड़ी के लोगों की होना बताया। टोल कर्मी ने गांव का आधार कार्ड दिखाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप हैं कि गाड़ियों में बैठे अन्य युवक भी वहां आ गए और टोल बैरियर उठाकर खेत में फेंक दिए। कर्मचारियों पर हमला कर दिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी युवक अपनी गाड़ियां बिना टोल चुकाए ही निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में देवबंद हाईवे प्राइवेट लिमिटेड टोल प्लाजा रोहाना के प्रबंधक सुनीत सिंह ने रोहाना पुलिस चौकी पर तहरीर दी हैं। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed