फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between BJP and coalition supporters in Athai

अथाई में भाजपा और गठबंधन के समर्थकों के बीच मारपीट, तनाव

Fri, 28 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fight between BJP and coalition supporters in Athai
अथाई में भाजपा और गठबंधन समर्थकों के बीच मारपीट
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव अथाई में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों के बीच गाली गलौज और मारपीट हुई। गांव के गणमान्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिले के कई गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

अथाई गांव में राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर भाजपा और गठबंधन के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई। दोनों पक्षों में तनातनी देख मौके पर पुलिस और गांव के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। पुलिस का कहना है कि किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आई तो जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव निरगाजनी में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। अथाई व निरगाजनी के अलावा जिले के कई गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed