फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fifty thousand were robbed from the woman to repay the debt, two brothers were caught

कर्ज चुकाने को महिला से लूटे थे पचास हजार, दो भाई पकड़े

Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand were robbed from the woman to repay the debt, two brothers were caught
भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लूट के दोनों आरोपी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, भोपा। पुलिस ने भोकरहेड़ी में महिला से 27 मई को हुई पचास हजार की लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कर्ज चुकाने को लूट की घटना की थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी महिला शीशम देवी से 27 मई को मोरना के पंजाब नेशनल बैंक से निकाले पचास हजार रुपये बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नगला बुजुर्ग गंग नहर पटरी से मामले के दोनों आरोपियों सगे भाई गौरव व सौरभ निवासी मोरना को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 15 हजार रुपये,एक बाइक,तमंचा,कारतूस,चाकू बरामद हुआ हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया हैं। पुलिस को गौरव व सौरभ ने बताया कि उनके ऊपर एक फाइनेंसर का चालीस हजार रुपये का कर्ज है। इसीलिए गौरव ने लूट का प्लान बनाया था। सौरभ ने बताया कि जिस दिन घटना को अंजाम दिया, उस दिन उसकी शादी की सालगिरह भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed