{"_id":"5a2acba54f1c1b001c8b7a1b","slug":"fifth-day-of-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली और रामपुर के युवाओं ने दिखाया दम, भर्ती के लिए 5000 युवा दौड़े, 515 ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली और रामपुर के युवाओं ने दिखाया दम, भर्ती के लिए 5000 युवा दौड़े, 515 ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के पांचवें दिन शामली और रामपुर के युवाओं ने दौड़ लगाई। 5000 युवाओं में से 515 ने बाजी मारी। बाकी को भर्ती स्थल से बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर जीआईसी मैदान और जाट कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा रखी गई। सेना के अफसरों ने भी ग्राउंड के निकट आम व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के पांचवें दिन जनपद शामली के साथ रामपुर की बिलासपुर और रामपुर तहसील क्षेत्रों का नंबर रहा। दोनों जनपद क्षेत्रों से 10991 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। जिनमें से भर्ती स्थल पर 5264 ने उपस्थिति दर्ज कराई।
रात्रि में प्रवेश के दौरान 264 अभ्यर्थी हाइट में बाहर हो गए, जबकि 5000 को दौड़ के लिए मैदान पर रखा गया। सुबह सवेरे अभ्यर्थियों की कई टुकड़ी बनाकर दौड़ का आयोजन किया गया। राउंड-दर राउंड दौड़ कराने के बाद अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान करीब 515 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अनेक परीक्षण लिए गए। अभ्यर्थियों की भीड़ और उत्पात की सूचना पर पुलिस और प्रशासन दिनभर दौड़ लगाता रहा। इस दौरान जीआईसी मैदान और जाट कालोनी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित काबू किया जा सके।
रामपुर का युवा हुआ बेहोश
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को भर्ती के लिए कराई गई दौड़ के बाद रामपुर का एक अभ्यर्थी बेहोश गया। जिसे सेना के अधिकारियों ने तत्काल उपचार दिलाया। बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक दौड़ के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण अचेत हो गया था। इसके अलावा भी कई अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी बनी तो उन्हें उपचार दिलाया गया।
शरीर में दुबले-पतले, कद में भी छोटे
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती के लिए पहुंच रहे अधिकांश दुबले-पतले हैं, जबकि कद में बड़ी संख्या में मार खा रहे हैं। शुक्रवार को भी 264 पहले चरण में ही भर्ती से बाहर हो गए। जिनकी मानक अनुसार औसत लंबाई नहीं मिल सकी।
शनिवार को मुजफ्फरनगर का नंबर
मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर, खतौली, जानसठ के साथ शामली के कैराना का नंबर रहेगा। इसके लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। लोकल स्तर की भीड़ होने के कारण अधिक परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में हर हालात से निपटने के लिए फोर्स को चौकन्ना किया गया है।
एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा
वर्ग-------------पंजीकृत----फुटफाल----हाइट रिजेक्ट----दौड़े
सोल्जर क्लर्क---1569-------679-----------11------------668
सोल्जर जीडी ---6581------3432-----------172---------3260
सोल्जर टीडीएन --2011-----812------------70-----------742
सोल्जर टेक्नीकल--563-----221------------04-----------217
सोल्जर एनए, (वेट)--267----120------------07----------113