फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fever death of child

बुखार से बच्ची की मौत

Mon, 21 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 21 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fever death of child
भोपा। क्षेत्र में बुखार का कहर जारी है। रविवार की शाम बुखार से आठ साल की बच्ची ी मौत हो गई जबकि क्षेत्र में दर्जनों लोग चपेट में हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग सहमत नहीं हैं और स्वास्थ्य विभाग से इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन



भोपा निवासी मजदूर मुरसलीम के आठ वर्षीय बेटे मुस्तफा और पत्नी मीना को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। रविवार शाम को मुस्तफा की घर पर ही मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उधर दूसरी ओर, गयूर की सात वर्षीय बेटी सुमैया,, गुलशेर का नौ वर्षीय बेटा अमन, इश्तकार का बेटा जाफरीन, रियासत का बेटा मोनू, अली शेर का बेटा समद, औवेश, समय दीन का बेटा आस मोहम्मद, रईश को बेटा अब्दुल, नईम का बेटा शाहिद, फैजल, इस्लाम का बेटा फैजान भी बुखार की चपेट में है। बुखार के प्रकोप से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन



इससे पूर्व बेलड़ा निवासी 18 वर्षीय आयुषी की दस दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के बेहतर इंतजाम नहीं है। गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं जा रही। इसलिए देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed