फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fever Aid Center opened in Muzaffarnagar District Hospital

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिला चिकित्सालय में खोला गया ज्वर सहायता केंद्र

Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fever Aid Center opened in Muzaffarnagar District Hospital
जिला चिकित्सालय में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- डेंगू और मलेरिया जांच के लिए इमरजेंसी वार्ड के बाहर बनाया गया है केंद्र
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला चिकित्सालय में ज्वर सहायता केंद्र खोल दिया गया है। इसमें मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों को मच्छरदानी में लिटाए जाने की व्यवस्था की गई है।
जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही ज्वर सहायता केंद्र खोला गया, ताकि डेंगू और मलेरिया की जांच यहां भी कराई जा सके। यहां आने वाले मरीजों को जागरूक भी किया जा रहा है। बचाव के तौर तरीके बताए जा रहे हैं। फिलहाल जिला चिकित्सालय में डेंगू के पांच मरीज भर्ती है। इसके अलावा वायरल बुखार के कई मरीज भर्ती है। डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ता गया डेंगू
डेंगू के मच्छर का डंक अब तक 24 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। वायरल बुखार के बीच डेंगू ने सबसे जुलाई माह में दस्तक दी थी। जुलाई में दो मरीज मिलने के बाद, अगस्त माह में एक के बाद एक 11 मरीज डेंगू पॉजीटिव हुए। पहली सितंबर को ही डेंगू के दो मरीज पॉजीटिव पाए गए थे। इसके बाद एक और फिर दो दिन तक लगातार दो-दो मरीज पॉजीटिव मिले। बुधवार को एक साथ चार मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। डेंगू की बढ़ती रफ्तार को देख स्वास्थ्य विभाग और भी अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ पानी में पनपता है डेंगू मच्छर

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। यह मच्छर घर के अंदर पनपता है और दिन में ही काटता है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि लोगों को रोजाना घर के अंदर देखना चाहिए कि कहीं उनके घर में किसी जगह पानी तो इकट्ठा नहीं है। कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पानी का बर्तन से रोजाना पानी बदलना चाहिए।

यह हैं डेंगू के लक्षण

- अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार होना।

- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।

- आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है।

- जी मिचलाना एवं उल्टी होना।

- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना।

इन बातों का रखें खास ख्याल

- कूलर एवं पानी की टंकियों को खाली कर साफ करें।

- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें।

- घरों या आसपास जहां कहीं भी रुका व ठहरा पानी हो, उसे सुखा दें।

- गमलों के नीचे रखे बर्तनों में से पानी को नियमित सुखाएं

- पानी की टंकी के ढक्कन बंद रखें और सप्ताह में एक दिन इसको खाली करें।

- पुराने टायर, बर्तनों को हटा दें या फिर उनमें इकट्ठा पानी को सुखा दें।

- दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed