फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female constable has suspended in case of absconding of teenage girl in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हुई किशोरी, महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेम प्रसंग का है मामला

Thu, 25 Apr 2024 07:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 07:59 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में वन स्टाप सेंटर से एक किशोरी कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में महिला सिपाही पर गाज गिर गई है।

विज्ञापन
Female constable has suspended in case of absconding of teenage girl in Muzaffarnagar
किशोरी फरार, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल में सखी वन स्टाप सेंटर से कर्मचारियों को चकमा देकर अनुसूचित जाति की एक किशोरी फरार हो गई। काफी तलाशने पर भी किशोरी मिल नहीं पाई। उसे तलाश किया जा रहा है। एसएसपी ने इस मामले में खतौली कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कराई है।

विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी प्रेम-प्रसंग में पड़ोसी गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ चार जनवरी को चली गई थी। परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 23 अप्रैल को खतौली पुलिस ने आरोपी युवक के चाचा के घर से किशोरी को बरामद किया था। इस दौरान पुलिस को युवक नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन

वहीं, पूरे मामले की जांच सीओ खतौली यतेंद्र नागर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया था कि उसने प्रेमी संग पहले तो आर्य समाज में शादी की और बाद में शादी का रजिस्ट्रेशन भी मेरठ से करा लिया था। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर किशोरी को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में बने सखी वन स्टाप सेंटर पर 23 अप्रैल को भेज दिया था। वहां खतौली कोतवाली से एक महिला सिपाही की भी डयूटी लगाई थी। किशोरी ने अपना आतंरिक मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था। किशोरी के 161 के बयान भी दर्ज कर लिए गए थे।

बताया गया कि बृहस्पतिवार को उसकी आयु का मेडिकल कराना था। बुधवार रात में खतौली कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अमृत कौर की डयूटी थी। उसे बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक रहना था। वह बुधवार रात में वहां से बिना बताए कहीं चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे किशोरी सखी वन स्टाप सेंटर से कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गई। यह जानकारी अधिकारियों को मिली तो किशोरी की तलाश शुरू की गई। सीओ खतौली ने बताया कि इस मामले में पूरी रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

महिला सिपाही निलंबित, विभागीय जांच शुरू
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लापरवाही के चलते खतौली कोतवाली की महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कराई है।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed